Tuesday, 15 April 2008

मुख्‍यमंत्री की जगह हैरी पॉटर फोटो



दैनिक भास्‍कर की वेबसाइट भास्‍कर डॉट कॉम ने 15 फरवरी को मुख्‍यमंत्री की फोटो की जगह हैरी पॉटर का फोटो लगाया। देखिए जरा आप भी।

Thursday, 13 March 2008

खोखला है दैनिक भास्‍कर का दावा


भास्‍कर का दावा

दैनिक भास्‍कर ने खुद को साइंटिफिक एप्रोच वाले अखबार होने का दावा किया है। पता नहीं उनकी साइंटिफिक एप्रोच कितनी है। पर उन्‍होंने जिस बात को लेकर दावा किया है वह खुद ही गलत है।
भारत की हॉकी में हार के दिन यानी मंगलवार को अखबार ने राजस्‍थान संस्‍करण में यह दावा किया कि वह साइंटिफिक‍ एप्रोच का अखबार है। अखबार का कहना था कि वे काला दिन शब्‍द का प्रयोग नहीं करते क्‍योंकि प्रकृति ने सभी दिन श्रेष्‍ठ बनाए हैं, ऐसे में दिन की क्‍या गलती। अखबार का कहना था कि हार के लिए गिल जिम्‍मेदार या टीम, लेकिन सोमवार का कोई कसूर नहीं।
लेकिन तीसरी आंख ने उसी दिन दैनिक भास्‍कर के दूसरे संस्‍करणों में पकडा कि वहीं समाचार में काला दिन लिखा हुआ है। अब आप ही तय कीजिए कितना सही है दावा।

Tuesday, 11 March 2008

तीसरी आंख लेगी सबकी खबर

मीडिया देश दुनिया की खबर लेता है। इसकी खबर कोई न‍हीं लेता। हमने एक ब्‍लॉग बनाया है, जिसमें हम मीडिया की खबर लेंगे।